व्रत एवं त्यौहार

नवरात्रि में ये शुभ लक्षण हों तो मिलती है सुख समृद्धि…

शारदीय नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप कहा जाता है। मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की नौ दिन पूजा-अर्चना की जाती है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।

ऐसे में नवरात्रि में कुछ ऐसी चीजें हैं, अगर वह दिख जाएं, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि नवरात्रि में किन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है, जिससे व्यक्ति के ऊपर मां दुर्गा की कृपा रहने वाली है।

घर के सामने गाय का आना (Seeing Cow During Navratri)

अगर नवरात्रि के दौरान घर में गौ माता दिख जाएं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि मां दुर्गा आपकी पूजा से बेहद प्रसन्न हैं और आपकी जल्द कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति भी होने वाली है।

पूजाघर में मां को अर्पित फूलों का गिरना (Falling of flowers offered to mother During Navratri)

नवरात्रि में पूजा के दौरान मां दुर्गा  को अर्पित किए फूलों का आपके ऊपर गिरना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपके ऊपर मां दुर्गा की कृपा जल्द ही हो सकती है और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

नवरात्रि में घर में किसी कन्या का आना (Arrival of girl in house during Navratri)

अगर नवरात्रि में आपके घर किसी कन्या का आगमन होता है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपके घर मां दुर्गा आई हैं और आपके दुख दूर होने वाले हैं।

नवरात्रि में गुड़हल का फूल मिलना (Hibiscus flower in Navratri)

मंदिर में अगर आपको गुड़हल का फूल मिल जाए, तो यह बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अब अंत होने वाला है और मां दुर्गा की कृपा रहने वाली है।

नवरात्रि में शंख की ध्वनि गूंजना (Sound of Shankh during Navratri)

नवरात्रि में पूजा के दौरान शंख बजाने के समय उसकी ध्वनि अगर तेजी से गूंजती है, तो इसका मतलब यह है कि आपके घर माता रानी आने वाली हैं। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होने वाली है।

नवरात्रि में रात में उल्लू का दिखना (Seeing Owl during Navratri)

अगर नवरात्रि के दौरान उल्लू दिख जाए, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता रानी आपसे खुश हैं और आपके घर जल्द की खुशियों का आगमन होने वाला है। साथ ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button