12 राशियों के अनुसार उनके स्वामी गृह कौन-कौन से है ?

ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है | ये सभी 12 राशियाँ इन सभी 9 ग्रहों के द्वारा ही संचालित होती है | यानि प्रत्येक राशि किसी न किसी गृह के अधीन होती है | जिसमें से सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को 2-2 राशियाँ मिलती है | यानि सूर्य और चंद्रमा केवल एक-एक राशि के स्वामी है व अन्य सभी गृह दो – दो राशियों के स्वामी है(12 Rashi Swami Grah)| आइये जानते है कौन सी राशि किस गृह को संबोधित करती है : –

12 Rashi Swami Grah :

  1. मेष राशि : मेष राशी का स्वामी गृह मंगल है | मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से, मंगलवार को शिवलिंग पूजा  से विशेष लाभ प्राप्त होता है |
  2. वृषभ राशि : वृषभ राशी के स्वामी गृह शुक्र गृह है | शुक्र देव को असुरों का गुरु माना गया है | इनकी आराधना के लिए आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें | घर में पूजा के समय ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करने चाहिए
  3. मिथुन राशि : मिथुन राशी के स्वामी गृह बुध गृह है | बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। बुध को गणेश जी का दिन भी माना गया है | गणेश जी दूर्वा अर्पित करें व इस दिन उनकी पूजा करें |
  4. कर्क राशि  : कर्क राशि के स्वामी गृह चन्द्र देव है | चन्द्र देव का प्रिय दिन सोमवार है इसलिए चन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पूजा करना विशेष रूप से फल प्रदान करने वाला है |
  5. सिंह राशी :  सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य देव है | सूर्यदेव की पूजा करें | सूर्य देव को अर्ध्य ( जल अर्पित) दे |
  6. कन्या राशी : कन्या राशी के स्वामी बुध गृह है | बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। बुध को गणेश जी का दिन भी माना गया है | गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें व इस दिन उनकी पूजा करें |
  7. तुला राशि : तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र गृह है |  शुक्र देव को असुरों का गुरु माना गया है | इनकी आराधना के लिए आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें | घर में पूजा के समय ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करने चाहिए
  8. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल गृह है |  मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा करने से, मंगलवार को शिवलिंग पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है |
  9. धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | इस राशी के लोग गुरु बृहस्पति की विशेष आराधना करें। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हर गुरुवार साबूत हल्दी का दान करें। साथ ही, पीले रंग के अन्न का दान भी कर सकते हैं, जैसे चने की दाल। शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  10. मकर राशि : मकर राशि के स्वामी शनि देव है | शनिवार के दिन शानिमंदिर जाए | शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं | हनुमान जी की पूजा करें |
  11. कुम्भ राशि : कुम्भ राशि के स्वामी शनि गृह है | शनि देव की पूजा करें | शनि मंदिर जाए और साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते है |
  12. मीन राशि : मीन राशी के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | गुरुवार के दिन अधिक से अधिक दान कर्म आदि करें(12 Rashi Swami Grah) | गुरु देव की उपासना करें |

Show More