मन शांत नहीं रहता…आइये जाने क्या करें..

शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति का मन जीवन में बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है। मानव के निर्माण में मन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि मनुष्य का मन उसके मोक्ष और बंधन का कारक होता है। सफलता हासिल करने के लिए मन का मजबूत होना आवश्यक है। धार्मिक शास्त्रों में मन को मजबूत करने के कुछ खास उपाय बताएं गए है, आइए जानते हैं क्या हैे वो उपाय….

सूर्य को जल अर्पित करें

  • नित्य सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और आपका कार्य में मन लगने लगेगा।
  • गायत्री मंत्र का जाप
  • नित्य नियम से गायत्री मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 
  • गायत्री मंत्र
  • ॐ भूर्भुवः स्वः
    तत्सवितुर्वरेण्यं
    भर्गो देवस्यः धीमहि
    धियो यो नः प्रचोदयात्
  • सादा और सात्विक आहार लें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मन की शांति के लिए सात्विक आहार लेना जरूरी है। सात्विक आहार लेने से हमारे मन में बुरें ख्याल नहीं आते हैं और ध्यान नहीं भटकता है।
  • एकादशी का व्रत रखें
  • मन की शांति के लिए एकादशी का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत करने के अनेको फायदे हैं। एकादशी का व्रत हर महीने में 2 बार पड़ता है। आप अगर इस दिन व्रत करना आपके लिए संभव नहीं तो एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करें।
  • भगवान का ध्यान करें
  • नित्य भगवान का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। 
  • नकारात्मक लोगों की कार्यों पर प्रतिक्रिया न दे
  • आपके आसपास नकारात्मक व्यक्ति होंगे जिससे आपका मन अशांत रहता है उनकी बातों पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न दे कुछ समय बाद वे स्वंय शांत हो जाएंगे अन्यथा उनसे दुरी बना लें।