BeautyFashion

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स

नींद पूरी न होने कारण, स्ट्रेस के कारण या फिर खान-पान सही तरह से न लेने के कारण, आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। आंखों के नीचे ये काले घेरे चेहरे की सुंदरता में दाग की तरह लगते हैं। आप ही सोचकर देखिए आपने किसी खास मौके पर बन ठन कर जाने की सोची है लेकिन ऐसे में ये डार्क सर्कल्स आपके मूड और लुक दोनों कर सकते हैं। इन्हें कवर करने के लिए आप फिर कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन ये इसका कोई सही हल नहीं है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स कई कारणों से हो सकते हैं। इन्हें अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं। ये जानकारी डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

डार्क सर्कल्स के कारण

  • नींद पूरी न होना
  • आयरन लेवल का कम होना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  •  शरीर में मेलेनिन का उत्पादन ज्यादा होना
  • सूरज की रोशनी में ज्यादा रहना

इन सुपरफूड्स से कम होंगे डार्क सर्कल्स

टमाटर

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स - काव्यांजलि - kavyanjali.in
आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स 1

टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है। यह हमारी रक्त वाहिकाओं को सुरक्षा देता है और आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है। आप इसे सब्जी, चीला या उत्तपम में डाल सकते  हैं। इसे सलाद के तौर पर भी खाना अच्छा रहेगा।  

अनार

अनार में एलेगिक एसिड और आयरन पाया जाता है। ये हमारे आंखों के नीचे की त्वचा को प्रोटेक्ट करता है और डार्क सर्कल्स को कम करता है। शाम के वक्त एक कटोरी अनार के दाने खाएं।  

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स - काव्यांजलि - kavyanjali.in
आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स 2

बादाम

बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए रोज सुबह 5 भीगे हुए बादाम खाएं।   

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स - काव्यांजलि - kavyanjali.in
आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स 3

चुकंदर

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स - काव्यांजलि - kavyanjali.in
आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स 4

चुकंदर में मैग्नीशियम और विटामिन सी पाया जाता है जो डार्क सर्कल्स को दूर करने में कारगर है। चुकंदर को आप सलाद, स्मूदी या रायते में खा सकते हैं।   

पपीता

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स - काव्यांजलि - kavyanjali.in
आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स 5

पपीता नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के तौर पर काम करता है। ये डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है। पपीते को सेंधा नमक, भुने जीरे और काली मिर्च के साथ खाएं।

मेथी

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स - काव्यांजलि - kavyanjali.in
आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स 6

मेथी में विटामिन के पाया जाता है। यह आंखों के आस-पास के धब्बे और पफीनेस को दूर करती है। मेथी की सब्जी या फिर पराठे खाए जा सकते हैं।    

खीरा

आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स - काव्यांजलि - kavyanjali.in
आइये अपनी डाइट से ठीक कर अपने डार्क सर्कल्स 7

खीरा केवल आंखों पर लगाना ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए इसे खाना भी बहुत अच्छा होता है। इसमें कोलेजन पाया जाता है। आंखों के नीचे असमान स्किन टोन को सही करने में ये मददगार साबित होता है। खीरे का रायता और सलाद टेस्टी भी होता है और बहुत गुणकारी भी होता है।